उत्तर प्रदेश

आपने भी घर में बिना तहकीकात के ही रखा है मेड? इस खबर को पढ़ के उड़ जाएंगे होश

jantaserishta.com
21 Nov 2021 9:49 AM IST
आपने भी घर में बिना तहकीकात के ही रखा है मेड? इस खबर को पढ़ के उड़ जाएंगे होश
x
पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है.

नई दिल्ली: अगर आप घर में बिना तहकीकात के घरेलू सहायिका यानी मेड रख रहे हैं, तो होशियार हो जाइए. दिल्ली-एनसीआर में एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो घरेलू सहायिकाओं से चोरी और लूट की वारदात को अंजाम दिलवाता है. ताजा मामला नोएडा में सामने आया है.

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो ऑनलाइन डिमांड पर घरेलू सहायिका (domestic help) को फ्लैट और मकानों में भेज कर चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाता था. पुलिस ने गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि यह गैंग अभी तक एक दर्जन से ज्यादा परिवारों को अपना शिकार बना चुका है.
गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उसकी पहचान दिनेश के रूप में हुई है, जो कि पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, यह शख्स फिलहाल दिल्ली में रह रहा था.
नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि यह गैंग बिहार और पश्चिम बंगाल (west bengal) से महिलाओं को दिल्ली लेकर आता है और घरेलू सहायकों यानी मेड के रूप में अलग-अलग सोसाइटियों में काम करने के लिए भेजता है.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के संपर्क में कई महिलाएं थीं. इस गैंग के लोग व्हाट्सएप के ज़रिए लोगों से जुड़ते थे. जिन लोगों को मेड (maid) की जरूरत होती थी, उनसे संपर्क करके हाउस हेल्प भेजने की बात कहते थे. यह लोगों को काफी कम पैसे में घरेलू सहायिका मुहैया करवाने का दावा करते थे, ताकि लोग इनके जाल में फंस जाएं. पुलिस इस गैंग से जुड़े दूसरे सदस्यों की तलाश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story