उत्तर प्रदेश

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए काशी में हवन-पूजन

mukeshwari
22 Aug 2023 9:06 AM GMT
चंद्रयान 3 की सफलता के लिए काशी में हवन-पूजन
x
भारत का चंद्रयान-3 एक नया इतिहास
Chandrayaan 3: भारत का चंद्रयान-3 एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में कई मंदिरों और धर्मालयों में हवन-पूजन चल रहा है। काशी के धर्म और सामाजिक संगठन सुबह से ही चंद्रयान की सफलता के लिए देवाधिदेव महादेव बाबा विश्वनाथ से कामना कर रहे हैं। वाराणसी के कामाख्या मंदिर और सुदामा कुटी आश्रम में संत महात्माओं द्वारा हवन पूजन किया गया। हाथ में तिरंगा और चंद्रयान की तख्ती लेकर हवन कुंड में सामग्रियां छोड़ीं गईं। इस दौरान संतों और विद्वानों द्वारा लगातार मंत्रों का उच्चारण किया गया।
वही नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भारत का चंद्रयान-3 मील का पत्थर तय करते हुए एक नया इतिहास रचने की दहलीज पर है। विक्रम लैंडर की सफलता के लिए हमने बटुकों के साथ बाबा विश्वनाथ, भगवान भास्कर और मां गंगा से गुहार लगाई है । बताया कि अब तक अमेरिका रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं ।विक्रम के चांद की सतह पर उतरने के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।
बटुकों ने उतारी गंगा की आरती
वाराणसी के सिंधिया घाट पर महर्षि वेद विद्यालय के बटुकों ने भगवान भास्कर और मां गंगा की आरती उतारकर आशीर्वाद मांगी। दुग्धाभिषेक करके अंतरिक्ष यान की सफलता के लिए गुहार लगाई। भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा विशिष्ट तकनीक से निर्मित चंद्रयान-3 अभियान को सफल बनाने के लिए बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी से याचना की।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story