- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hathras: अलीगढ़-आगरा...
उत्तर प्रदेश
Hathras: अलीगढ़-आगरा रोड पर दो रोडवेज बसों की टक्कर एक की मौत, 17 घायल
Tara Tandi
12 March 2025 10:44 AM IST

x
Hathras हाथरस: उत्तरप्रदेश हाथरस जिले के चंदपा क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा रोड पर बुधवार तड़के उत्तराखंड रोडवेज की बस और उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के बीच टक्कर हो जाने से एक यात्री की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा मीतई गांव के पास हुआ, जब आगरा से टनकपुर जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस हाथरस से आगरा जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक विजय सिंह (52) की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया
वह हाथरस के सादाबाद के टिकेट गांव का रहने वाला था। घायलों में उत्तराखंड रोडवेज की बस का चालक यूनिस (47) भी शामिल है, जो उत्तराखंड के अलीनगर का निवासी है। पुलिस अधीक्षक (शहर) हिमांशु माथुर ने कहा, ‘‘यह टक्कर तड़के करीब तीन बजे चंदपा इलाके में हुई। इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए।’’
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल यात्रियों को बागला जिला अस्पताल पहुंचाया गया। माथुर ने कहा, प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
TagsHathras अलीगढ़-आगरा रोडदो रोडवेज बस टक्करएक मौत17 घायलHathras Aligarh-Agra Roadtwo roadways buses collidedone death17 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





