उत्तर प्रदेश

Hathras: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सड़क हादसा, बाइक सवारों का बुरा हाल

Admindelhi1
18 Jun 2025 9:57 AM IST
Hathras: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सड़क हादसा, बाइक सवारों का बुरा हाल
x
एक की मौत दो घायल

हाथरस: बीती सोमवार की रात आगरा अलीगढ़ हाईवे पर भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सामने रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार बाइक सवार तीन युवक डिवाइडर से टकरा गए। दुर्घटना में बाईक सवार एक युवक की जान चली गई। इसमें एक बाइक सवार की जान चली गई। जबकि अन्य दो घायल हो गए नगला ऊटा मलपुरा आगरा का रहने वाला लक्ष्मण पुत्र गणेश, सोनू पुत्र अशोक निवासी मुंगेर, जलालनगर, जींद हरियाणा और आंशू पुत्र बल्देव सिंह निवासी सेवला जाट आगरा बाइक पर सवार होकर हाथरस से आगरा लौट रहे थे। कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक के सामने उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह काफी दूर तक हाईवे पर फिसलते चले गई और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना करीब रात ढेड़ बजे की है। दुर्घटना की सूचना के बाद आने जाने वाले कई लोग रुक गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घायल तीनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां चिकित्सकों ने 24 वर्षीय आंशू पुत्र बल्देव सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है।

Next Story