उत्तर प्रदेश

Hathras: लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, फाइनेंस कर्मी से हुई थी वारदात

Admindelhi1
24 Aug 2026 10:25 AM IST
Hathras: लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, फाइनेंस कर्मी से हुई थी वारदात
x
फाइनेंस कर्मी से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात का खुलासा

हाथरस: सादाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने 17 अगस्त को फाइनेंसकर्मी से लूट की घटना का खुलासा किया है। इस मामले में रविवार को पुलिस ने एक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो नाबालिग साथियों को भी पुलिस ने निगरानी में लिया है। आरोपिताें के कब्जे से लूटी गई रकम, चोरी की बाइक, तीन मोबाइल फोन, तमंचा कारतूस और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद हुआ है।

ग्राम पटैनी निवासी धर्मवीर सिंह जाे दिगम्बर फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं। 17 अगस्त को धर्मवीर सिंह, रदोई बुर्ज गांव से किस्तों की रकम वसूलकर हाथरस स्थित कार्यालय लौट रहे थे। इसी दौरान सैनपुर बंबा के पास तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और वसूली की रकम छीनकर फरार हो गए। धर्मवीर की तहरीर पर सादाबाद थाना में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। रविवार को एसओजी और थाना सादाबाद पुलिस ने सूचना के आधार पर टीकैत गांव बंबा पुलिया के पास घेराबंदी कर मथुरा के भरतिया निवासी सतीश (30) को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों को पकड़ा, जो नाबालिग है। पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन हजार रुपये नकद, चार मोबाल तमंचा समेत अन्य चीजें बरामद हुई है।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे कई दिनों से फाइनेंसकर्मी पर नजर रखे हुए थे। 17 अगस्त को अधिक रकम वसूलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने रास्ते में पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सतीश के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एसओजी प्रभारी धीरज गौतम और प्रभारी निरीक्षक सादाबाद विजय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे

Next Story