- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hathras: संबंधों के...
उत्तर प्रदेश
Hathras: संबंधों के उलझे रिश्ते में बदल गई ज़िंदगी, पति ने गुस्से में किया बड़ा हादसा
Tara Tandi
4 July 2025 4:01 PM IST

x
Hathras हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामला नगला कली गांव का है, जहां प्रेमी के साथ रह रही पत्नी को उसके पति ने चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी की पहचान आदित्य और महिला की पहचान गौरी के तौर पर हुई है। उसके साथ आए दोस्त की भी झगड़े में जान चली गई। वहीं, हमले में प्रेमी करन गंभीर बताया जा रहा है।
करन के अनुसार गौरी का अक्सर पति से विवाद होता था। वह उसके साथ नहीं रहना चाह रही थी। अलीगढ़ की रहने वाली गौरी ने 3 साल पहले कासगंज के नसरतपुर निवासी आदित्य से लव मैरिज की थी। दोनों में कुछ ही दिन बाद अनबन शुरू हो गई। बाद में गौरी के प्रेम संबंध आदित्य के फुफेरे भाई यानी रिश्ते के देवर हसनपुर बारू निवासी करन से हो गए थे।
26 जून को घर से हुए फरार
26 जून को करन व गौरी घर से भागकर नसरतपुर के पास पड़ते अपनी मौसी के गांव सहपऊ के नगला कली आ गए थे। इसका पता आदित्य को लगा तो वह दोस्तों के साथ पहुंच गया था। करन और गौरी को आरोपियों ने चबूतरे पर देखा था। करन और आदित्या में झगड़ा शुरू हुआ तो गौरी बीच में आ गई थी। आदित्य ने गौरी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
वहीं, करन को ईंट मारकर घायल कर दिया। इसी बीच करन ने पत्थर फेंके तो आदित्य का एक दोस्त अमन बीच में आ गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठियां-डंडे चले। मौके पर जैसे ही लोगों की भीड़ जुटी तो आदित्य और उसका दोस्त फरार हो गए।
अमन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। दोनों पक्षों के ऊपर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
TagsHathras संबंधों उलझे रिश्तेबदल गई ज़िंदगीपति गुस्से बड़ा हादसाHathras relationsentangled relationslife changedhusband's anger caused a big accidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





