उत्तर प्रदेश

Hathras: किसानों ने शुरू किया सीधा बिक्री मॉडल, आलू का रेट बढ़ा

Admindelhi1
10 March 2026 4:20 PM IST
Hathras: किसानों ने शुरू किया सीधा बिक्री मॉडल, आलू का रेट बढ़ा
x

हाथरस: जिले में आलू की खोदाई अपने चरम पर है और इस बार व्यापार का तरीका बदलता दिख रहा है। कई जगह मंडियों की बजाय व्यापारी सीधे खेतों में आलू की बोली लगा रहे हैं। वर्तमान में 3797 और सूर्या किस्म के आलू 550–650 रुपये प्रति कट्टा में बिक रहे हैं।

किसानों का कहना है कि खेतों में ही बिक्री से मंडी ले जाने की परेशानी और ढुलाई का झंझट कम हुआ है। कोल्ड स्टोरेजों में फिलहाल सन्नाटा है, जबकि मजदूरों की मांग बढ़ गई है। व्यापारी गुणवत्ता और आकार के हिसाब से बेहतर भाव दे रहे हैं। अगले 8–10 दिनों में अधिकांश खेतों से आलू निकल जाने की उम्मीद है।

Next Story