उत्तर प्रदेश

Hathras: एक दिवसीय रोजगार मेले में उमड़ी भीड़

Admindelhi1
17 Sept 2025 10:13 AM IST
Hathras: एक दिवसीय रोजगार मेले में उमड़ी भीड़
x

हाथरस: प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला 16 सितंबर 2025 में सेठ फूल चन्द्र बागला पी0जी0 कालेज, में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र से टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट सेटर अलीगढ, पुखराज हेल्थ केयर प्रा0लि0 मथुरा, एस0बी0आई0 लाइफ इंश्योरेंस हाथरस, भारतीय जीवन बीमा निगम हाथरस, आदित्य बिरला सन लाईफ इश्योरेंस हाथरस, वीनस इन्डस्ट्रीयल कारपोरेशन प्रा0लि0 पलवल, यश कन्सट्रेक्शन प्रा0लि0 गाजियाबाद इत्यादि के प्रतिनिधि/एच0आर0 द्वारा प्रतिभाग किया गया, रोजगार मेले में कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुल 270 बेरोजगार अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कर कुल 227 बेरोजगार अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया गया साथ ही कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा कुछ अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान कर दिये गये।

Next Story