उत्तर प्रदेश

Hathras: यमुना के बढ़ते जलस्तर से कृषि प्रभावित

Admindelhi1
24 Aug 2025 11:05 AM IST
Hathras: यमुना के बढ़ते जलस्तर से कृषि प्रभावित
x

हाथरस: हरियाणा के हथिनी कुंड से यमुना में छोड़े गए पानी का असर अब सादाबाद की ग्राम पंचायत मिढ़ावली और आसपास के गांवों में साफ दिख रहा है। फसलों का हाल देख किसान चिंतित हैं।

16-17 जुलाई को हथिनी कुंड से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था। यमुना का बढ़ता जलस्तर अब किसानों के खेतों में पहुंच गया है। करीब 300 से 400 बीघा क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। इनमें से 200 बीघा में बाजरा, तिलहन, मूंग और उर्द की फसलें लगी थीं, जो पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। खाली खेतों में पानी भरने से आगामी आलू की फसल की बुवाई में देरी की आशंका है। प्रशासन से मदद न मिलने से किसान परेशान हैं। क्षेत्रीय लेखपाल दरब सिंह ने बताया कि वे रोजाना स्थिति की जांच कर रहे हैं और प्रभावित फसलों का आकलन किया जा रहा है।

एसडीएम मनीष चौधरी के अनुसार प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। अब हथिनी कुंड से पानी छोड़ना बंद कर दिया गया है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में जलस्तर कम होने लगेगा।

Next Story