उत्तर प्रदेश

हस्तिनापुर में डबल मर्डर के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Shreya
25 July 2023 4:59 PM IST
हस्तिनापुर में डबल मर्डर के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
x

मेरठ। कस्बा हस्तिनापुर क्षेत्र में हुए डबल मर्डर के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मकदूमपुर मवाना रोड मध्य गंगा नहर पुल पर नामजद अभियुक्त प्रिंस और दीपांशु निवासीगण ग्राम पाली थाना हस्तिनापुर मेरठ को घेर लिया।

जिसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। दोनों आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। जिस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त अवैध अस्लाह आलाकत्ल व बाइक बरामद हुई है।

Next Story