उत्तर प्रदेश

तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, युवक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम

jantaserishta.com
22 April 2022 3:38 PM IST
तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, युवक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम
x

DEMO PIC

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है. जहां पर तिलक समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते हुए हर्ष फायरिंग की गई. इस दौरान संजय रस्तोगी के पेट में गोली लग गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि लखीमपुर शहर से सटे बंजरिया गांव के रहने वाले दिलीप तिवारी का तिलक समारोह चल रहा था. इसी दौरान उसके कई दोस्त डीजे पर डांस कर रहे थे. तभी डीजे की धुन पर डांस कर रहे एक युवक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी. जिससे पास में डांस कर रहे सनी रस्तोगी के पेट में गोली लग गई और वह वहीं पर गिर गया.
मौके पर मौजूद लोगों ने गोली लगने से घायल हुए सनी रस्तोगी को उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के लिए उसे लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मैरिज हॉल में मौजूद सभी लोगों की तलाशी ली. सीओ सिटी संदीप कुमार ने बताया चंदेल गेस्ट हाउस में तिलक का प्रोग्राम चल रहा था. फायरिंग करने वाला युवक यहीं का रहने वाला है. पूछताछ में लोगों ने बताया कि उसके पास तमंचा था और लोड करते समय गोली चल गई.
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जिससे हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को पकड़ा जा सके. इस घटना के बाद खुशी के माहौल के बीच मातम पसर गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story