उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- परिवारवाद तक सिमट कर रह गई सपा

Shantanu Roy
10 Nov 2022 10:21 AM GMT
हरीश द्विवेदी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- परिवारवाद तक सिमट कर रह गई सपा
x
बड़ी खबर
बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सासंद एवं भारतीय जनता पा्र्टी (BJP) के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (SP) परिवारवाद तक सिमट कर रह गई है।भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव अब अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव की बनाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके बावजूद भी सपा कार्यकर्ता पूरी तरह से हताश और निराश है। द्विवेदी ने गुरुवार को एक न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवारवाद में टूट गए हैं उन्हें अपने ही परिवार के सदस्यों पर विश्वास नहीं है।
पार्टी परिवारवाद में सिमट गई है। यादव कहते कुछ और हैं करते कुछ और हैं। वह अपने पिता की बनी बनाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं और सपा को परिवारवाद में समेट दिए हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल को ही पार्टी में नहीं ला पा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को कहां स्थापित करेंगे। सपा की जनाधार समाप्त हो रहा है उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी अब पार्टी छोड़ रहे है। सपा सुप्रीमो घर से बाहर नहीं निकलते है सिर्फ सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते रहते है। द्विवेदी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी जो फैसला करेगी वही सर्वोपरि है। भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय में सभी सीटों पर कमल खिलाएगी।
Next Story