उत्तर प्रदेश

Haridwar accident: बाइक सवार दोस्तों को बस ने टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा घायल

Bharti Sahu 2
18 Aug 2024 10:52 AM IST
Haridwar accident:  बाइक सवार दोस्तों को बस ने टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा घायल
x
Haridwar accident: जगाधरी अंबाला हाईवे पर अधोया मोड़ के पास बस की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दोनों दोस्त हरिद्वार से वापस घर लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनाज मंडी कुरुक्षेत्र निवासी सुमित ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त बीड़ पिपली निवासी 40 वर्षीय बॉबी के साथ हरिद्वार स्नान के लिए गया था। जब वह बाइक पर वापस लौट रहे थे तो अधोया मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने बॉबी को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित किया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
Next Story