उत्तर प्रदेश

Hardoi: तालाब किनारे महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

Admindelhi1
11 March 2025 10:29 AM IST
Hardoi: तालाब किनारे महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप
x
"हत्या की आशंका"

हरदोई: हरदोई जिले के फिरोज़ापुर मजरा सैतियापुर में सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव आम के बाग के पास तालाब किनारे पड़ा था। मौके पर पहुंचे लोगों ने आशंका जताई कि महिला की हत्या कर शव फेंका गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

साण्डी पुलिस को सुबह सूचना मिली कि तालाब के पास एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि मृतका ने गुलाबी साड़ी, फिरोजी रंग का ब्लाउज और लाल चूड़ियां पहन रखी थीं। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष आंकी जा रही है।

शव की पहचान के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना स्थल पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम जांच कर रही है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा।

Next Story