- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: हादसे में...
उत्तर प्रदेश
Hardoi: हादसे में बैलगाड़ी सवार महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
Tara Tandi
26 April 2025 1:36 PM IST

x
Hardoi हरदोई । बैलगाड़ी से भूँसा लेने जा रहे दपंती को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें महिला की दर्दनाक मौत हो गईं, तो उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह करीब 5 बजे पुरुवावां गांव निवासी सुन्दर लाल 65 वर्ष स्व. मलिखे अपनी पत्नी कमलेश कुमारी 58 वर्ष के साथ बैलगाड़ी से खेत पर भूँसा लेने बरेला गांव जा रहा थे।
जैसे ही मल्लावां-संडीला रोड पर बरुआबाग के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पति पत्नी दोनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां लाया गया जहां डॉक्टर जितेंद्र पटेल ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
इधर घायल सुन्दर लाल का इलाज किया जा रहा है। हादसे में बैलगाड़ी में लगे बेल भी चोटिल हो गए। मृतिका के एक पुत्र दो पुत्रियां है। तीनों का विवाह हो चुका है। पुत्र दिग्विजय का विवाह 11 मार्च को दधियाना बेहंन्दर से हुआ था। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
TagsHardoi हादसेबैलगाड़ी सवार महिला मौतपति गंभीर रूप घायलHardoi accidentwoman riding a bullock cart dieshusband seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





