- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: बारातियों से...
उत्तर प्रदेश
Hardoi: बारातियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पांच की मौत, छह घायल
Tara Tandi
31 May 2025 3:36 PM IST

x
Hardoi हरदोई : उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के मझिला क्षेत्र में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भुप्पा पुरवा मोड़ के पास तड़के करीब तीन बजे हुआ जब आलमनगर मार्ग पर भुप्पा पुरवा मोड़ पर तेज़ रफ्तार आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
उन्होने बताया कि पाली थाना क्षेत्र के पटियानीम गांव निवासी नीरज की बारात कुसुमा गांव गई थी। विवाह समारोह के पश्चात बाराती घर वापस लौट रहे थे कि यह हादसा हो गया। हादसे में कार में जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ,रामू, जाैहरी और छह अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर फंसे सभी घायलों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जितेंद्र, उसके पुत्र सिद्धार्थ, रामू, आकाश और जाैहरी को मृत घोषित कर दिया जबकि छह अन्य की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
TagsHardoi बारातियोंभरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्तपांच मौतछह घायलHardoi wedding partycar full of people crashedfive deadsix injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





