- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: नवविवाहिता की...
उत्तर प्रदेश
Hardoi: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
7 March 2025 5:09 PM IST

x
Hardoi हरदोई : जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल में मौत हो गई। मृतका की दो मार्च को शादी हुई थी और कल उसकी चौथी हुई थी। विदाई के बाद वह गुरुवार को ही ससुराल पहुंची थी और आज सुबह नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में उसकी मौत हो गई। मृतक बीएएमएस डॉक्टर है जबकि पति कारोबारी है दोनों में काफी लंबे समय से प्रेम संबंध भी थे।
मृतक की सास बाराबंकी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है मृतक के परिवार वालों ने बहू की इंस्पेक्टर सास और ननद पर पूरे मामले में आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है जिसकी रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक अंकित मिश्रा ने बताया कि सिविल लाईन निवासी अंकित बाजपेई की शादी दो मार्च को डॉ अजीता सिंह से हुई थी। अजीता बीएएमएस डॉक्टर है और लखनऊ में हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर पर प्रैक्टिस करती करती थी जबकि पति कारोबारी है। दोनों के बीच में काफी लंबे समय से प्रेम संबंध था जिसके बाद दो मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दोनों की शादी हुई थी। अंकित वाजपेई के पिता पुलिस में थे जबकि मां किरण बाजपेई बाराबंकी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है।
अजीत के पिता भी कारोबारी हैं और उसके बाबा शाहाबाद लोकसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। आज अजीता की उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। अजीता कल चौथी में विदा होकर अपने मायके गयी थी जहाँ से कल ही उसकी सास ने ससुराल बुला लिया था। ससुराल वालों की के मुताबिक वह सुबह बाथरूम में नहाने गई थी जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। दरवाजा अंदर से बंद था जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो घर वालों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उसके शव को फिर घर ले आए और मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मृतक के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो पूरे मामले में पुलिस को सूचना दी गई।
परिवार वालों का आरोप है कि पूरे मामले में मृतक की सास ने पहले बताया की करंट लगने से मौत हुई है उसके बाद गैस गीजर की वजह से दम घुटने से मौत की बात लड़की पक्ष के लोगो को बतायी। मृतक की सास के इन बातो के बाद लड़की पक्ष के लोगो ने मृतक की सास और नन्द पर कोई अनहोनी करने की शंका जाहिर की है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया जिसने घटनास्थल से तमाम साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पूरे मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
TagsHardoi नवविवाहितासंदिग्ध परिस्थितियोंससुराल मौतजांच जुटी पुलिसHardoimujer recién casadacircunstancias sospechosasmuerte en casa de los suegrosinvestigación policialजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





