- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: डंपर ने दो...

x
Hardoi हरदोई : पाली के बैरियर चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी और दो मासूम बच्चों को कुचलते हुए निकल गया, दोनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा डंपर को कब्जे में लिया है. घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
शाहाबाद क्षेत्र के सिकंदरपुर नरकतरा गांव निवासी रामगुनी पत्नी विमल हरपालपुर क्षेत्र में अपने मायके गई थी, शुक्रवार को रामगुनी अपने देवर अंजू उर्फ अनुदेश के साथ बाइक पर तीन बच्चों को लेकर अपने घर के लिए निकली थी, रास्ते में पाली कस्बे के बैरियर चौराहे के निकट शाहाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सभी बाइक सवार सड़क पर गिर गए.
रामगुनी के पुत्र आरके एवं पुत्री सौम्या को कुचलते हुए डंपर निकल गया. जिससे आरके और सौम्या की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को पकड़कर कब्जे में लिया.
कस्बा चौकी इंचार्ज उमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों को पंचनामा की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा. तहरीर प्राप्त होने एवं पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना से मां रामगुनी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
TagsHardoi डंपरदो बच्चों कुचलादर्दनाक मौतHardoi dumpertwo children crushedpainful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





