उत्तर प्रदेश

Hardoi: कन्नौज-संडीला रोड पर ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की हुई मौत

Admindelhi1
10 Jun 2024 10:28 AM IST
Hardoi: कन्नौज-संडीला रोड पर ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की हुई मौत
x
ट्रक ने ली तीन की जान

हरदोई: में बड़ा हादसा हो गया. कन्नौज-संडीला रोड पर ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई. इनमें दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे की सांसें अस्पताल में उखड़ीं. आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सुबह करीब आठ बजे मगरहा मोड़ के पास कन्नौज से संडीला की ओर ट्रक आ रहा था. अभी वह मगरहा मोड़ के पास पहुंचा ही था तभी अचानक अनियंत्रित हो गया और एक मोपेड में टक्कर मार दी.

मोपेड पर थाना सांडी के गांव संजलापुर निवासी मलिखान, थाना हरपालपुर के लल्ला भैया व कस्बा हरपालपुर के राम मंगल सवार थे. हादसे में मलिखान और लल्ला भैया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राममंगल को सीएचसी में मौत हो गई.

Next Story