उत्तर प्रदेश

Hardoi: शादी के 5 दिन बाद डॉक्टर अर्पिता की संदिग्ध मौत

Admindelhi1
10 March 2025 12:44 PM IST
Hardoi: शादी के 5 दिन बाद डॉक्टर अर्पिता की संदिग्ध मौत
x
"बाथरूम में मिली लाश"

हरदोई: हरदोई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शादी के महज 5 दिन बाद ही नवविवाहिता डॉक्टर अर्पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बाथरूम में मिला, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

15 साल के प्यार का दुखद अंत

डॉ. अर्पिता और उनके पति अंकित वाजपेई की प्रेम कहानी स्कूल के दिनों से शुरू हुई थी। दोनों ने 15 साल तक एक-दूसरे से प्यार किया और हाल ही में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन किसे पता था कि यह रिश्ता महज 5 दिन ही चल पाएगा।

घटना के दिन अर्पिता सुबह नहाने के लिए बाथरूम गईं, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आईं। जब घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। अर्पिता बाथरूम में मृत पड़ी थीं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: इस घटना से परिवार और करीबी लोग गहरे सदमे में हैं। 15 साल की मोहब्बत के बाद बनी यह जोड़ी कुछ ही दिनों में टूट गई। पति और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

Next Story