- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: बार एसोसिएशन...
उत्तर प्रदेश
Hardoi: बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री के पुत्र को सरेआम मारी गोली, पुलिस ने 3 को दबोचा
Tara Tandi
1 Feb 2025 1:34 PM IST

x
Hardoi हरदोई । पुलिस ने बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री के पुत्र को गोली मारने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर निखिल पंडित के ऊपर कोतवाली शहर और देहात में पहले से ही कई मामले दर्ज है।
बतातें चलें कि शुक्रवार की शाम को बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री परम प्रकाश अग्निहोत्री का पुत्र विशु उर्फ उज्जवल अग्निहोत्री बिलग्राम चुंगी में सर्विस स्टेशन पर अपनी कार धुला रहा था। उसी बीच बाइक सवार तीन युवक उसके पास पहुंचें और कार की खिड़की खुली होने की बात पर झगड़ते हुए उससे नोंकझोंक करने लगे। जब तक वह कोई बात समझ पाता, उसी बीच उन युवकों ने विशु के गोली मार दी और भाग निकले।
पुलिस ने अधिवक्ता परम प्रकाश अग्निहोत्री की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरु कर दी। रात में ही पुलिस टीम ने निखिल पंडित पुत्र विनय शुक्ला उर्फ नन्हे निवासी आलू थोक बावन चुंगी, सत्यम सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी सेमरा थाना साण्डी और सुधांशु पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी बाबा मंदिर चौहान थोक को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से तमंचा, एक खोखा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक निखिल पंडित के खिलाफ कोतवाली शहर और कोतवाली देहात में पहले से ही कई मामले दर्ज है।
TagsHardoi बार एसोसिएशनपूर्व महामंत्रीपुत्र सरेआम मारी गोलीपुलिस 3 दबोचाHardoi Bar Associationformer general secretaryson shot in publicpolice arrested 3जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





