उत्तर प्रदेश

Hardoi: ब्लाक मुख्यालय पर सचिवों ने भी रखे प्राइवेट सेक्रेटरी

Admindelhi1
19 Oct 2024 2:44 AM GMT
Hardoi: ब्लाक मुख्यालय पर सचिवों ने भी रखे प्राइवेट सेक्रेटरी
x
सरकार के शासनादेश का खुला उल्लंघन

हरदोई: सरकार ने आम जनता की सहुलियत और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत में सचिव की तैनाती की। लेकिन बिलग्राम ब्लॉक में सचिवों ने भी अपने-अपने निजी प्राइवेट सेक्रेटरी रख लिए हैं। ब्लॉक में दर्जन पर से अधिक प्राइवेट कर्मचारियों ने पटलों पर कब्जा कर रखा है। चर्चा है कि पब्लिक को मृत्यु प्रमाण पत्र हो या परिवार रजिस्टर की नकल या कोई अन्य कार्य सबको प्राइवेट कमी ही डील करते हैं।

जिससे लोगों का शोषण हो रहा है। नीरू सिंह का आरोप है कि योजनाओं में डील के लिए प्राइवेट कर्मियों को लगाया गया है। कुछ दिन पहले तहसील में भी प्राइवेट कर्मियों को देखकर विवाद हुआ था। जिसके बाद डीएम के निर्देश पर सभी कर्मचारियों को हटा दिया गया था। लेकिन ब्लॉक में अभी भी बीडीओ की मनमानी जारी है। नीरू का कहना है की कई सफाई कर्मचारी भी पूरे दिन ब्लॉक पर ही घूम कर अफसर के लिए सेटिंग करते रहते हैं।

सरकारी कर्मचारियों के फर्जी दस्खत भी बना देते

बिलग्राम। प्राइवेट कर्मचारियों की वजह से कई कर्मचारी रोज नही आते। उनके हस्ताक्षर भी प्राइवेट कर्मचारी बना देते है। ब्लाक में पहले बायोमेट्रिक हाजरी की व्यवस्ता की गई थी। नए प्रभारी बीडीओ के आने के बाद वह व्यवस्था बंद कर दी गयी।

हर काम का अलग बना है वसूली रजिस्टर

बिलग्राम ब्लॉक में भ्रष्टाचार इस कदर फैल गया है प्रत्येक काम का रेट निर्धारित कर दिया गया है। प्राइवेट कर्मचारियों को इस काम के लिए लगा दिया गया है जिससे उनके सरकारी कर्मचारियों पर कोई आंच ना आए। बीडीओ सौरभ पांडे ने फोन नहीं उठाया। मामले पर एडीओ पंचायत का कहना है कि सचिब लोग रखें है। सभी को पत्र जारी किया जाएगा।

Next Story