- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: नुमाइश मेले...
Hardoi: नुमाइश मेले में तैनात पुलिस कर्मी ड्यूटी छोड़ अपनी ही सुविधा में लगे हुए

हरदोई: हरदोई शहर में चल रहे नुमाइश मेले में तैनात पुलिस कर्मी ड्यूटी छोड़ अपनी ही सुविधा में लगे हुए हैं। जिनकी जिम्मेदारी मेला परिसर की सुरक्षा की है, वे एक सोफ्टी की दुकान पर बैठकर ड्यूटी कर रहे हैं। इस वजह से ग्राहक दुकान पर आने से कतरा रहे हैं, जिससे दुकानदार की बिक्री पर असर पड़ रहा है।
पुलिस की मौजूदगी से ग्राहक दूर, दुकानदार चुप
श्रीरामलीला मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला चौकी बनाई गई है, लेकिन वहां तैनात कुछ पुलिस कर्मी और महिला पुलिसकर्मी सोफ्टी की दुकान पर बैठकर समय बिता रहे हैं। दुकानदार के अनुसार, पुलिस जवानों के कब्जे में दुकान की कुर्सियां होने के कारण ग्राहक वहां बैठ ही नहीं पा रहे। इससे कई बार कहासुनी भी हो चुकी है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
खाकी के डर से कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा दुकानदार: दुकानदार ने बताया कि वह बाहर से आया है, इसलिए किसी से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। पुलिस कर्मियों के खौफ के कारण वह मजबूरी में चुप है। वहीं, एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें कुर्सियों पर डटे पुलिस जवान मोबाइल में व्यस्त नजर आ रहे हैं।
मेले की सुरक्षा पर उठे सवाल: इस तरह की लापरवाही से मेले की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। जहां पुलिस को सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए, वहीं वे दुकानों पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।





