उत्तर प्रदेश

Hardoi: पिहानी कस्बे में बिजली की बदहाली से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Admindelhi1
3 Aug 2025 1:33 PM IST
Hardoi: पिहानी कस्बे में बिजली की बदहाली से जनजीवन अस्त-व्यस्त
x

हरदोई: बिजली की जर्जर व्यवस्था ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है।स्थानीय निवासियों, किसानों,व्यापारियों और छात्रों को बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में अफज़ाल अहमद नामक एक स्थानीय निवासी ने बीते शनिवार 2अगस्त को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर भेजा है जिसमें उन्होंने विद्युत कटौती व लोकल फाल्ट जैसी गंभीर समस्या को दूर करने की अपील की है।

पत्र में,अहमद ने पिहानी की बिजली व्यवस्था की दयनीय स्थिति पर प्रकाश डालते हुए तीन प्रमुख समस्याओं का उल्लेख किया है,कर्मचारियों की भारी कमी:पहले पिहानी में 27 लाइनमैन थे,जिनकी संख्या अब घटाकर सिर्फ 13 कर दी गई है।कर्मचारियों की कमी के कारण बिजली से जुड़ी छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा है।जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। पुरानी और जर्जर लाइनें: पिहानी की बिजली लाइनें बहुत पुरानी और खराब हो चुकी हैं।ये लाइनें अक्सर टूट जाती हैं, जिससे बार-बार बिजली गुल हो जाती है।नागरिकों ने पुरानी लाइनों को बदलने या 132 केवी की नई लाइन स्थापित करने की मांग की है।

ट्रांसफार्मर की कमी: नगर में ट्रांसफार्मरों की संख्या पर्याप्त नहीं है जिससे लोड बढ़ने पर बिजली आपूर्ति अनियमित हो जाती है।विशेष रूप से मोहल्ला नागर में ट्रांसफार्मर की कमी के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।अफज़ाल अहमद ने ऊर्जा मंत्री से अनुरोध किया है कि वे इन समस्याओं पर तत्काल ध्यान दें।उन्होंने ये भो कहा कि लाइनमैनों की संख्या को बढ़ाकर 27 किया जाए, पुरानी लाइनों को बदला जाए और मोहल्ला नागर में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए।इस पत्र की एक प्रति जिलाधिकारी, हरदोई और एक अधीक्षण अभियंता,मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को भी भेजी गई है, ताकि इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो सके।पिहानी के निवासियों को उम्मीद है कि सरकार और विभाग उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेंगे और जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार करेंगे।

Next Story