- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: पति पत्नी के...
उत्तर प्रदेश
Hardoi: पति पत्नी के बीच झगड़ा पति ने तालाब में लगाई छलांग, शव बरामद
Tara Tandi
3 Sept 2024 1:31 PM IST

x
Hardoi हरदोई। पति को नशे की हालत में देख कर उसकी पत्नी ने टोक दिया, उसी पर दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद पति घर से बाहर निकला और गांव के तालाब में छलांग लगा दी। इसका पता होते ही युवक की तलाश में और भी कई लोग तालाब में कूद पड़े। कई घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।
बताया गया है कि बिलग्राम कोतवाली के रोशनपुर निवासी 37 वर्षीय देशराज पुत्र रामकिशोर नशे का आदी था। पत्नी रानी के छोटे-छोटे बच्चों का हवाला देते हुए उसे नशा छोड़ने को कहा, लेकिन फिर भी देशराज ने नशे की लत नहीं छोड़ी। उसी बात पर दोनों के बीच लड़ाई होती थी। सोमवार को भी देशराज उसी हालत में घर पहुंचा तो पत्नी भड़क गई और दोनों में झगड़ा हो गया।
बताते है कि उसी बीच देशराज घर से निकल गया और गांव के तालाब में छलांग लगा दी। इसका पता होते ही तालाब के आस-पास भीड़ लग गई। देशराज को बचाने के लिए कई लोग तालाब में कूद पड़े। उसके कई घंटे बाद देर रात को शव बरामद किया गया। शव पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। देशराज की शादी तकरीबन 14 साल पहले हुई थी। उसके पांच बच्चों में तीन बेटी और दो बेटे है। उन सभी का रोते-रोते बुरा हाल है।
TagsHardoi पति पत्नीबीच झगड़ा पतितालाब लगाई छलांगशव बरामदHardoi husband-wifequarrel between husbandjumped into the pondbody recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





