- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: हाईवे पर भीषण...
उत्तर प्रदेश
Hardoi: हाईवे पर भीषण हादसा, दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत
Tara Tandi
4 March 2025 3:08 PM IST

x
Hardoi हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में सोमवार देर रात लखनऊ-पलिया हाईवे पर बाइक सवार साले-बहनोई डीसीएम में जा घुसे, जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ साला रेलवे कर्मी था और महोलिया शिवपार रेलवे क्रासिंग पर उसकी तैनाती थी।
बताया गया है कि बघौली थाने के सुक्खी खेड़ा निवासी 19 वर्षीय सुमित पुत्र परशुराम रेलवे कर्मी था, सोमवार की देर रात वह अपने 40 वर्षीय बहनोई मित्र पाल निवासी पचकोहरा के साथ साथ बाइक से हरदोई की तरफ आ रहा था।
उसी बीच उनकी बाइक हाईवे पर लालपालपुर के पास एक ढाबे के करीब डीसीएम में जा घुसी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सुमित को अपने पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित के तौर पर नौकरी मिली थी, उसकी गोद भराई हो चुकी थी, मई मई में शादी होना तय थी। हादसे से उसके घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
TagsHardoi हाईवे भीषण हादसादोनों मौकेदर्दनाक मौतHardoi highway horrific accidentboth the accidentspainful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





