- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: वाहन की टक्कर...
उत्तर प्रदेश
Hardoi: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत, चालक फरार
Tara Tandi
29 Sept 2024 1:51 PM IST
x
Hardoi हरदोई। बेनीगंज कोतवाली के सुल्तानपुर गांव निवासी बुज़ुर्ग जब घर से शौच के लिए जा रहा था तभी प्रताप नगर चौराहे से कुछ ही दूरी पर उसे एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे बुज़ुर्ग उछल कर सड़क पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया जा रहा था, उसी बीच रास्तें में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए हादसे की जांच शुरु कर दी।
बताया गया है कि रविवार की सुबह बेनीगंज कोतवाली के सुल्तानपुर गांव निवासी 64 वर्षीय बुज़ुर्ग रामदयाल पुत्र हीरा लाल घर से शौच के लिए प्रताप नगर चौराहे से सीतापुर रोड पर जा रहा था, उसी बीच एक तेज़ रफ्तार स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही बुज़ुर्ग रामदयाल उछल कर सड़क पर जा गिरा, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
हादसा होता देख तमाम लोग दौड़ पड़े, तभी चालक स्कार्पियो ले कर भाग गया। बुज़ुर्ग को मेडिकल कालेज पहुंचाया जा रहा था, तभी उसकी रास्तें में ही मौत हो गई। खेती-किसानी करने वाले रामदयाल के परिवार में दो बेटे रामचंद्र और राजाराम के अलावा दो बेटियां है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
TagsHardoi वाहन टक्करबुजुर्ग मौतचालक फरारHardoi vehicle collisionelderly man dieddriver abscondedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





