- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hardoi: पाली थाने में...
उत्तर प्रदेश
Hardoi: पाली थाने में तैनात चौकीदार की खेत में मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
20 Feb 2025 3:07 PM IST

x
Hardoi हरदोई। हरदोई के पाली थाने का चौकीदार खेत से चारा लेने गया हुआ था, वहीं उसका शव पड़ा हुआ देखा गया। शव देखते ही वहां हड़कंप मच गया। उसी बीच आरोपी भतीजे गांव में घूम-घूम कर कहते सुने गए कि 'हां, उन्होनें ही चौकीदार चाचा को मौत के घाट उतारा। इसका पता होते ही पुलिस ने हत्यारोपी दो भतीजों और एक उसके पुत्र को हिरासत मे़ं लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया गया है कि पाली थाने के मोहल्ला सुलह सराय निवासी 40 वर्षीय राकेश उर्फ कल्लू पुत्र जगदीश प्रसाद थाने में चौकीदार था, उसके परिवार में पत्नी नीतू के अलावा एक बेटी प्रियंका और दो बेटे अंशू व नैतिक है। राकेश उर्फ कल्लू के चार भाइयों में दो बड़े और एक उससे छोटा भाई है।
बुधवार की शाम को वह जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गया हुआ था। उसी बीच कुछ लोगों ने चौकीदार का शव वहीं खेत में पड़ा हुआ देखा, शव मिलने से मौके पर हड़कंप मच गया। उसी बीच चौकीदार राकेश उर्फ कल्लू के भतीजे गुड्डू, रिंकू और गुड्डू के पुत्र छोटू लोगों के बीच कहते सुने गए कि उन्ही लोगों ने चाचा (चौकीदार) को मौत के घाट उतार दिया।
इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने हत्या करने की बात कुबूल कर रहे दोनों भतीजों गुड्डू,रिंकू और गुड्डू के पुत्र छोटू को हिरासत में ले कर उनसे पूछताछ शुरु कर दी है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच करते हुए चौकीदार की मौत की वजह तलाश रही है, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे मे़ आगे कुछ कहा जा सकता है। उधर चौकीदार के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
TagsHardoi पाली थानेतैनात चौकीदारखेत मिली लाशआरोपी गिरफ्तारHardoi Pali police stationposted watchmandead body found in fieldaccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





