उत्तर प्रदेश

Hardoi: तीन महीने के दुधमुंहे बच्चे की मौत का मामला सामने आया

Admindelhi1
2 March 2025 12:02 PM IST
Hardoi: तीन महीने के दुधमुंहे बच्चे की मौत का मामला सामने आया
x
"मां ने पति पर पीट-पीटकर मारने का लगाया आरोप"

हरदोई: जिले में तीन महीने के दुधमुंहे बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। बच्चे की मां ने अपने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि गांव में चर्चा है कि तीन-चार दिन पहले पति-पत्नी के बीच लड़ाई के दौरान बच्चे को चोट लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

घटना पिहानी कोतवाली क्षेत्र के भुजइपुरवा गांव की है। गांव निवासी अबु फैज़ और उसकी पत्नी शाज़िया के बीच तीन-चार दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान शाज़िया की गोद में मौजूद तीन महीने के बच्चे को चोट लग गई।

शुक्रवार को अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए ले जाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।

मां का आरोप, पुलिस की जांच जारी

मां शाज़िया ने पति अबु फैज़ पुत्र सिद्दीक पर बच्चे को पीट-पीटकर मारने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसएचओ पिहानी विद्यासागर पाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story