उत्तर प्रदेश

Hardoi: भाजपा सिर्फ एक वर्ग को टारगेट कर रही है: शिवपाल

Admindelhi1
11 July 2025 6:44 PM IST
Hardoi: भाजपा सिर्फ एक वर्ग को टारगेट कर रही है: शिवपाल
x

हरदोई: सावन माह के पहले दिन सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पौराणिक मंदिर बाबा सुनासीरनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 27 में होने वाले विधान सभा चुनाव में अभी से जुट जाने का अनुरोध किया।शुक्रवार की दोपहर बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव बाबा सुनासीरनाथ पहुंचकर शिवलिंग के दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा अचार्य संजय शास्त्री ने करवाई। इसके बाद कार्यकर्ताओ से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना।

कहा कि आने वाले 27 के चुनाव में अभी से जुटकर सपा की सरकार बनानी है। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार एक वर्ग को टारगेट कर उसका उत्पीड़न कर रही है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार घोषणा कर देती है उसको पूरा कभी नही करती है। किसानों के लिए 24 घंटे बिजली देने, 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने, किसानों की आय दोगनी करने की घोषणा की थी क्या कोई भी वादे पूरे हुए। सरकार झूठ बोलती है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

उन्होने कहा कि भाजपा आज बिहार में गड़बड़ी कराना चाह रही है। हमे न्यायालय पर पूरी तरह भरोसा है। कि न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले चुनाव के लिए वह पार्टी का संगठन ठीक कर रहे है। समय आने पर पहले प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव के मंदिर पर पहुंचने पर सनासी प्रधान अनूप यादव, हरिनाम यादव, आलम अहमद ने स्वागत किया। इस मौके पर अनूप सिंह यादव, राहुल पाल, विजय शंकर, लालता प्रसाद डॉ.आशीष समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story