उत्तर प्रदेश

Hapur : हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल

Saba Naaz
19 Aug 2025 1:19 PM IST
Hapur : हिस्ट्रीशीटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल
x
Hapur हापुड : थाना देहात क्षेत्र में जिम से लौट रहे हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उसके कूल्हे के पास लगी, जिससे वह घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की आवाजाही और शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल अतुल को अस्पताल में भर्ती कराया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और कानून को मजबूत हाथ में लिया जाएगा।
Next Story