उत्तर प्रदेश

हापुड़: पुलिस ने पेट्रोल पम्प लूट का प्रयास करने पर बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक साथी फरार

Admin Delhi 1
20 April 2022 10:33 PM IST
हापुड़: पुलिस ने पेट्रोल पम्प लूट का प्रयास करने पर बदमाश को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक साथी फरार
x

सिटी क्राइम न्यूज़: पेट्रोल पम्प लूटने का प्रयास करने के आरोपित बदमाशों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में थाना हापुड़ देहात पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश फरार होने में सफल हो गया। गिरफ्तार बदमाश से पुलिस ने एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से गिरफ्तार बदमाश घायल हो गया, जिसका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।


पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि देहात पुलिस थाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर लूट करने का प्रयास करने के आरोपित बदमाश को टियाला बाईपास पर थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने पर गिरफ्तार बदमाश घायल हो गया। उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान अपना नाम थाना हाफिजपुर के ग्राम घुंघराला निवासी मोनी पुत्र जगपाल बताया है। पुलिस ने उससे एक तमंचा और एक बाइक बरामद की है।

Next Story