उत्तर प्रदेश

Hapur: प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Admindelhi1
14 March 2025 6:05 PM IST
Hapur: प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
x
"गांव में मचा कोहराम"

हापुड़: जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह स्याना रेलवे फाटक के पास 14 वर्षीय छात्रा और 19 वर्षीय युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के दीपांशु के रूप में हुई, जबकि किशोरी कक्षा 8 की छात्रा थी और गांव के जूनियर स्कूल में पढ़ती थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्रेम प्रसंग में मौत को लगाया गले: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का गांव की ही कक्षा 8 की छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका परिजन विरोध कर रहे थे।

गुरुवार रात होलिका दहन के बाद युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह दोनों के शव गढ़ कोतवाली क्षेत्र में स्याना रोड रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर पड़े मिले।

प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

Next Story