उत्तर प्रदेश

Hapur: मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया

Admindelhi1
14 Jun 2025 11:43 AM IST
Hapur: मदरसे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया
x
मौलवी गिरफ्तार

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में एक मदरसे में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मौलवी हाफिज वसीम ने छात्रा को दो बार हवस का शिकार बनाया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 12 अप्रैल और 10 मई को मदरसे में पढ़ने गई थी, जहां मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को डराने-धमकाने लगा और विरोध करने पर उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

घटना की शिकायत गुरुवार को गढ़मुक्तेश्वर थाने में दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी बहादुरगढ़ निवासी हाफिज वसीम को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Next Story