- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hapur: नाबालिग से रेप...
उत्तर प्रदेश
Hapur: नाबालिग से रेप के आरोपी की मौत, पीड़िता के पिता और एक अन्य गिरफ्तार
Tara Tandi
25 April 2025 3:19 PM IST

x
Hapur हापुड़। हापुड़ जिले में ग्रामीणों की पिटाई से घायल एक नाबालिग लड़की से रेप के कथित आरोपी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की मौत के सिलसिले में बलात्कार पीड़िता के पिता और चाचा को गिरफ्तार किया है। 17 अप्रैल को हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कथित तौर पर दस वर्षीय नाबालिग दलित लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई थी।
पुलिस के अनुसार दुष्कर्म के आरोपी की पहचान पड़ोसी गांव के श्रवण (22) के रूप में की गयी थी जिसे पीड़िता के परिवार ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया था। गढ़मुक्तेश्वर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि बालिका के परिजनों ने आरोपी की पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार मृतक आरोपी के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
TagsHapur नाबालिग रेपआरोपी मौतपीड़िता पिताएक अन्य गिरफ्तारHapur minor rapeaccused diedvictim's fatheranother arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





