उत्तर प्रदेश

Hamirpur: "युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Admindelhi1
13 May 2025 10:56 AM IST
Hamirpur: युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
x

हमीरपुर: मौदहा क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती ने सोमवार को कोतवाली पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है कि एक युवक शादी का झांसा देकर कई माह से उसका शारीरिक शोषण किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी। गांव की युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि बिगहना गांव निवासी सलमान ने अपने प्यार के जाल में फंसा कर चार-पांच माह से शादी करने के झूठे वादे कर शारीरिक शोषण कर रहा है।

जब मैंने शादी के लिए दबाव डाला ताे आराेपित मुकरते हुए मारने-पीटने पर आमादा हो गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस में तहरीर दे न्याय गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story