उत्तर प्रदेश

Hamirpur: बारिश से भीगा खुले में रखा गेहूं, प्रशासन की बड़ी चूक

Admindelhi1
14 April 2025 9:09 AM IST
Hamirpur: बारिश से भीगा खुले में रखा गेहूं, प्रशासन की बड़ी चूक
x

हमीरपुर: जिले में रविवार को हुई तेज हवाओं के साथ बारिश में खरीद केंद्रों के बाहर रखा हजारों बोरा गेहूं भीग गया। हालांकि गोदाम प्रभारी खुले में रखे गेहूं को तिरपाल डालकर ढकने की बात कह रहे हैं। मौदहा क्षेत्र के किसानों की गेहूं की उपज को एमएसपी पर खरीदने के लिए हर साल की तरह इस साल भी खरीद केंद्र खोले गए हैं। सहकारी समितियों के दो गेहूं खरीद केंद्र गल्ला मण्डी के पहले टीनशेड में संचालित हो रहे हैं। किसानों के ट्रैक्टर अपनी तौल होने के इंतजार में टीनशेड के आसपास लदे खड़े हुए हैं।

इतना ही नहीं तौल का गेहूं अधिक हो जाने के कारण टीनशेड में जगह की कमी पड़ गयी। इसके चलते केंद्र संचालकों ने हजारों बोरा गेहूं को खुले में रख दिया। रविवार तड़के तेज आंधी और बारिश के कारण खुले में रखा गेहूं काफी हद तक भीग गया। हालांकि केन्द्र संचालकों ने गेहूं को पानी से बचाने के लिए तिरपाल आदि डालकर ढकने की कोशिश जरूर की लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाफी रही। हजारों बोरा गेहूं बेमौसम बारिश की भेंट चढ गया। इस सम्बंध में सहकारी समिति क्रय विक्रय के प्रभारी अतुल ने बताया कि रात में गाड़ी लोड होनी थी लेकिन लोड नहीं हो सकी। फिर भी उन्होंने तिरपाल डालकर गेहूं ढकने की पूरी कोशिश की थी। गेहूं कितने प्रतिशत भीगा है, इसका जवाब नहीं दिया।

Next Story