- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हमीरपुर : ट्रक ने...

x
Hamirpur हमीरपुर : हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में आशीष नामक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर नेशनल हाईवे की सड़क एक बार फिर खून से लाल हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंद डाला, जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
कानपुर-सागर नेशनल हाईवे में यह हादसा हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के पास शारदा पेट्रोल पंप के सामने हुई। इससे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिंवार थाना क्षेत्र के बंडा गांव निवासी आशीष (19) पुत्र गोपाल, शंकर (22) पुत्र परमा और देवेन्द्र (23) पुत्र मुन्ना बाइक पर सवार होकर नारायनपुर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच शारदा पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंदा डाला। घायलों को कानपुर रेफर किया
हादसे में तीनों बाइक सवार घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना पाते ही सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने आशीष को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं दोनों घायलों को हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में आशीष की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Tagsहमीरपुरट्रकरौंदीबाइकमौतHamirpurtruckcrushedbikedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





