उत्तर प्रदेश

Hamirpur: भाजपा नेता की आत्महत्या से इलाके में शोक

Admindelhi1
9 Jun 2025 10:52 AM IST
Hamirpur: भाजपा नेता की आत्महत्या से इलाके में शोक
x
"कारण बना रहस्य"

हमीरपुर: जलालपुर थाना क्षेत्र में रविवार को सबमर्सिबल पंप को उखाड़ने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने से हताश युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बीलपुर (ममना) ग्राम निवासी शिवेंद्र द्विवेदी (28) पुत्र शिवचरन सरीला तहसील के भाजपा महामंत्री थे। बताया जा रहा है कि उनके घर के सामने सबमर्सिबल पंप लगा था और पानी की टंकी रखी हुई थी। उनके पिता ने बीती रात शनिवार काे तीन लोगों को काफी देर तक वहां बैठे हुए देखा।

जब वह सुबह उठकर बाहर आए, तो उनका सबमर्सिबल पंप निकाल कर फेंक दिया गया था और टंकी भी टूट थी। शिवेंद्र ने इसकी शिकायत थाना जलालपुर काे दी थी लेकिन बताया जा रहा है कि मामले में कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर उसने कुछ देर बाद फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना पाते ही क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने सरीला स्वास्थ्य केंद्र जाकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Next Story