उत्तर प्रदेश

Hamirpur: दीपावली पर नदी हादसा, युवक की तलाश जारी

Admindelhi1
21 Oct 2025 12:41 PM IST
Hamirpur: दीपावली पर नदी हादसा, युवक की तलाश जारी
x

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे कुरारा थाना क्षेत्र के खरौंज गांव निवासी युवक बिलौटा गांव में सोमवार को यमुना नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहराई में जाने से डूब गया। पुलिस मौके पर है तथा गोताखोर खोज रहे हैं।क्षेत्र के खरौंज गांव निवासी शिवपूजन (18) पुत्र जितेंद्र सिंह गांव से सुबह बिलौटा गांव में यमुना नदी में नहाने गया था। वहां नहाते समय गहराई में जाने से वह डूब गया।जिसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा गोताखोर की मदद से खोजबीन में जुटी हुई है। देर शाम तक पता नहीं चल पाया है।

अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि नहाते समय युवक नदी में डूब गया है जिसकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।

Next Story