उत्तर प्रदेश

Hamirpur: युवक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसे गांजा सहित दबोचा

Admindelhi1
20 March 2025 9:39 AM IST
Hamirpur: युवक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसे गांजा सहित दबोचा
x
300 ग्राम अवैध गांजा बरामद

हमीरपुर: अवैध रूप से गांजा बेचते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुमेरपुर तपोभूमि तिराहे के पास से उसे अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल अवैध गाँजा बेचने वाले व्यक्ति की तलाश में मुखबिर की सूचना पर तपोभूमि तिराहे के पास से महेश्वरीदीन निवासी ग्राम सौंखर को गिरफ्तार कर 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

Next Story