उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : पिकअप और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, आठ लोगों की मौत, 12 लोग घायल

Shiddhant Shriwas
22 Jun 2022 8:14 PM IST
हमीरपुर : पिकअप और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, आठ लोगों की मौत, 12 लोग घायल
x

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, एनएच 34 पर पिकअप और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह घटना मौदहा थाना क्षेत्र के मकरांव गांव के पास हुई है। इसमें आठ यात्रियों की मौत हो गई,जबकि नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मौदहा स्वास्थ केंद्र मे इलाज के लिए भर्ती किया गया। मौके पर पुलिस पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर चुकी है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर सड़क हादसे में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने केा आदेश दिया है।

मृतकों में इमिलिया गांव निवासी श्यामबाबू (55) पुत्र तिजवा, रागनी पुत्री श्याम बाबू निवासी इमिलिया, दीपांजली पुत्री श्याम बाबू निवासी इमिलिया, राजेश वर्मा पुत्र प्रहलाद निवासी इंगोहटा शामिल हैं। जबकि दो अन्य की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Next Story