उत्तर प्रदेश

Hamirpur: जहरीला पदार्थ निगलने से पति की जान गई, पत्नी का इलाज जारी

Admindelhi1
7 Jun 2025 10:01 AM IST
Hamirpur: जहरीला पदार्थ निगलने से पति की जान गई, पत्नी का इलाज जारी
x
पत्नी का अस्पताल में चल रहा उपचार

हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र के बिलौटा गांव के मजरा छक्की डेरा गांव निवासी वृद्ध दंपति ने शुक्रवार को अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। जबकि महिला का उपचार चल रहा है। कुरारा थाना प्रभारी नंदलाल प्रजापति ने बताया कि छक्कीडेरा गांव निवासी मलखे निषाद (65) व पत्नी जानकी (62) ने अज्ञात कारण के चलते घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहां उपचार के दौरान पति मलखे की मौत हो गई। वहीं पत्नी का उपचार जारी है। मामले में मनकी पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह की पूछताछ में गांवाें से पता चला है कि बुजुर्ग दंपति अपने छोटे बेटे से परेशान थे। वाे चार बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट करता था। फिलहाल मामले की जांच अभी कराई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।

Next Story