- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hamirpur: पुलिस और...
उत्तर प्रदेश
Hamirpur: पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, आरोपी घायल हालत में दबोचा गया
Tara Tandi
4 April 2025 12:41 PM IST

x
Hamirpur हमीरपुर । राठ कस्बे में एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। आरोपी युवक ने कुछ दिन पहले मंदिर जा रही किशोरी के साथ अश्लील हरकतें की थीं। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मुकादमा दर्ज होते ही आरोपी युवक फरार हो गया था। पुलिस बडी ही तत्परता से युवक की तलाश में जुटी थी।
गुरुवार रात करीब 11 बजे पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक उस्मान सैना रोड़ के आसपास घूम रहा है। पुलिस टीम जब सैना रोड स्थित दूध फैक्ट्री के पास पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस को देखकर टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर में जा लगी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि मुडभेड़ के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।
TagsHamirpur पुलिस बदमाश मुठभेड़आरोपी घायल हालतदबोचा गयाHamirpur police criminal encounteraccused injuredarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





