- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hamirpur: बाइक सवार को...
उत्तर प्रदेश
Hamirpur: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
Admindelhi1
13 May 2025 11:00 AM IST

x
हमीरपुर: हमीरपुर मार्ग पर धनौरी गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव निवासी हरीश (22) सोमवार दोपहर बहन के यहां किसी काम से बाइक से उरई जा रहा था।
मुख्य सड़क पर पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हरीश की अभी शादी नहीं हुई थी। मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के माता पिता लखनऊ में रहकर मजदूरी करते हैं। कोतवाल राम आसरे सरोज ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
Tagsहमीरपुरहमीरपुर मार्गधनौरी गांवबाइक सवारट्रकटक्करमौकेमौतHamirpurHamirpur RoadDhanouri VillageBike riderTruckCollisionSpotDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





