- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Hamirpur: ई-रिक्शा...
उत्तर प्रदेश
Hamirpur: ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार एक मासूम बच्चे की दबकर माैत
Admindelhi1
28 April 2025 8:24 AM IST

x
हमीरपुर: मुस्करा थाना क्षेत्र में रविवार काे ई-रिक्शा पलटने से उसमें सवार एक मासूम बच्चे की दबकर माैत हाे गई। माता-पिता मामूली चाेटिल है। मुस्करा थाना क्षेत्र के मसगांव निवासी भानु प्रताप खंगार ने बताया कि पत्नी रजनी की तबीयत खराब थी। रविवार काे वह पत्नी और मासूम बच्चे के साथ मसगांव से ई-रिक्शा में बैठकर कस्बा मुस्करा में प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराने आया था। वापस ई-रिक्शा से अपने घर जा रहा था, तभी बसवारी रोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे उनका मासूम बच्चा अंशु (ढाई वर्ष) दब गया । राहगीराें की मदद से बच्चे काे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा लेकर पहुंचे। चिकित्सक शिवजी गुप्ता ने उनके बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
Tagsहमीरपुरई-रिक्शापलटनेसवारएक मासूम बच्चेदबकरमाैतHamirpure-rickshawoverturnedan innocent child riding itdied after being crushedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





