उत्तर प्रदेश

Hamirpur: किशोरी के अपहरण-दुष्कर्म मामले में आरोपी पर कार्रवाई, जेल भेजा

Admindelhi1
13 Aug 2026 9:18 AM IST
Hamirpur: किशोरी के अपहरण-दुष्कर्म मामले में आरोपी पर कार्रवाई, जेल भेजा
x
अपहरण-दुष्कर्म मामले के आरोपित को जेल भेजा, जांच जारी

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नाबालिक किशोरी का अपहरण करके ले जाने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार करके बुधवार को किशोरी के बयानों के आधार पर दुष्कर्म पास्को एक्ट की धाराओं में अभियोग दर्ज करके जेल भेजा है।

सुमेरपुर कस्बे के बांकी मार्ग का निवासी विपिन पाल थाना का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। गत 7 अगस्त को उसने कस्बे की एक नाबालिक किशोरी को अपराध करके ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पिता ने पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। दाे दिन बाद आरोपित के चंगुल से छूटी किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे थे। पुलिस ने किशोरी के बयानों के बाद अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट की धाराएं बढ़ाकर आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेजा।

थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बुधवार को शाम बताया कि आरोपित थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इसके खिलाफ छह अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुछ माह पूर्व यह मौदहा में हुई लूट की घटना में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया था। वर्तमान में यह जमानत पर बाहर था।

Next Story