उत्तर प्रदेश

फरवरी माह आधा बीता, दिखा भीषण कोहरा

Admin Delhi 1
20 Feb 2023 10:26 AM GMT
फरवरी माह आधा बीता, दिखा भीषण कोहरा
x

मोदीपुरम: रविवार को आधी फरवरी बीतने के बाद कोहरा दिखाई दिया। कोहरा छाने से हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सुबह के समय कोहरा इतना ज्यादा था कि वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम का मिजाज अभी भी बदला हुआ है। तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। हवा की रफ्तार कम होने के चलते सुबह के समय घना कोहरा दिखाई दिया। सुबह के समय हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। हवा की रफ्तार कम होने के चलते विजिबिलिटी शून्य रही। धीरे-धीरे कोहरा हटा तो लोगों ने राहत की सांस महसूस की।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। सीजन में रविवार का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डा. शमीम का कहना है कि सुबह के समय मौसम में नमी बढ़ने से कोहरा आया है।

इन शहरों में प्रदूषण का स्तर:

बागपत 310

गाजियाबाद 281

मेरठ 362

मुजफ्फरनगर 383

शहर के इन स्थानों पर प्रदूषण का स्तर

जयभीमनगर 375

गंगानगर 349

पल्लवपुरम 348

Next Story