उत्तर प्रदेश

पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Kajal Dubey
23 July 2022 11:41 PM IST
पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
x
पढ़े पूरी खबर
मिर्जापुर जिले के विंध्याचल क्षेत्र में सीताकुंड पहाड़ी पर जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका अर्द्धनग्न शव मिला। शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। एएसपी सिटी ने डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच की। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
चरवाहों ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर अष्टभुजा चौकी प्रभारी और कोतवाल विनीत राय पहुंचे। युवक का शव जंगल में पत्थर की बाउंड्री पर ऐसे पड़ा था जैसे वह बैठा हो। पत्थर की बाउंड्री के पास चिलबिल का पेड़ था। बाउंड्री के ऊपर पेड़ की डाल से गमछे से युवक के गले में फंदा लगा था।
युवक जींस पैंट पहने था। ऊपर बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। लग रहा था कि युवक की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। सूचना पर एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा और सीओ सटी प्रभात राय पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने डाग स्क्वाड और फोरेंसिंक टीम के साथ छानबीन की पर कोई सुराग नहीं मिला।
पैंट की जेब से छोटा चाकू मिला
तीन दिन तक शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि युवक की शिनाख्त की कोशिश जारी है। युवक की पैंट की जेब से छोटा चाकू मिला है। जांच की जा रही है।
युवक ने फंदे पर लटककर दी जान
कछवां थाना क्षेत्र के कछवां डीह तिवारीयान वार्ड निवासी शिवजी मौर्य (32) वाराणसी में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ। जिसके बाद पत्नी मायके चली गई। पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने रात में कमरे के अंदर पंखे पर साड़ी के फंदे पर लटककर जान दे दी।
रात को काफी देर दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को चिंता हुई। झरोखे से देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। इस पर परिजनों ने दरवाजा को धक्का देकर खोला। फंदे से लटके युवक को जब तक उतरा, उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Next Story