उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में महिला का अधजला शव मिला, पुलिस की जांच जारी

Admin Delhi 1
3 April 2022 1:15 PM IST
प्रतापगढ़ में महिला का अधजला शव मिला, पुलिस की जांच जारी
x

सिटी क्राइम न्यूज़: संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक महिला का अधजला शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में पुलिस जुट गई। आशंका यह व्यक्त की जा रही है कि महिला की हत्या करके पहचान छिपाने के लिए शव को जला गया है। हालांकि आधा ही शरीर जल पाया। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरई सलोन रोड के मिश्रन का पुरवा गांव के पास हाइवे किनारे अज्ञात महिला का अधजला शव ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने को लेकर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

Next Story